Monday, December 31, 2018

झारखंड: क्यों चर्चा में है विकलांगों का ये समूह

रामेश्वर महतो की दोनों आंखें नहीं हैं. उन्हें कुछ भी नहीं दिखता. दस साल के थे, तब खेलने के दौरान आंखों में चोट लगी.

पंद्रह साल के हुए, तो दिखना पूरी तरह बंद हो गया. अब उनकी उम्र 40 साल है. पत्नी और दो बेटियों के अलावा 70 साल के मां-बाप घर पर हैं. इन सबकी ज़िम्मेदारी उनके कंधे पर है.

आंखें नही होने के कारण उन्हें दिक़्क़त होती थी, लेकिन अब यही विकलांगता उनकी सफलता का रास्ता तैयार कर रही है.

वे ख़ूब काम कर रहे हैं और इससे उनकी कमाई भी बढ़ी है. वे बारीडीह में रहते हैं. यह रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड का एक गांव है.

रामेश्वर महतो बिरसा विकलांग स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष हैं. इस समूह को हाल ही में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन दुकान चलाने का लाइसेंस मिला है.

बारीडीह गांव के 10 विकलांगों का यह समूह अब अपने गांव के डेढ़ सौ से भी अधिक परिवारों को सरकारी राशन उपलब्ध कराता है.

बीबीसी से बातचीत में रामेश्वर महतो कहते हैं, "आंखें नहीं होने के कारण लोगों की ज़लालत झेलनी पड़ती थी. गांव के दूसरे विकलांग भी इसी भेदभाव के शिकार थे."

"तब हमलोगों ने अपनी तरह के और लोगों को साथ जोड़ा. गांव के दस लोग एकमत हुए और साल-2010 में हमने अपना समूह बना लिया."

"छह साल बाद हमारे समूह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से मान्यता मिल गई और अब हमें राशन दुकान का लाइसेंस मिल गया है."

किसी की आंखें नहीं, कोई पैर से लाचार
रामेश्वर महतो, घुमेश्वर मुंडा और सुंदरलाल महतो की आंखें नहीं हैं. नारायण कुमार महतो पैर से लाचार हैं.

तेजनाथ महतो देख और चल तो सकते हैं लेकिन वे बोलने व सुनने में असमर्थ हैं.

तालकेश्वर मुंडा, फागु करमाली, पूरण महतो, नागेश्वर महतो और बलवंत कुमार भी शरीर के किसी न किसी अंग से लाचार हैं.

इसके बावजूद इनका समूह राशन दुकान संचालित कर रहा है. नारायण कुमार महतो बिरसा विकलांग सहायता समूह के सचिव हैं.

पोलियो के कारण बचपन में ही वे पैरों से लाचार हो गए.

पैदल चलने के लिए भले ही उन्हें सहारे की ज़रूरत हो, लेकिन स्कूटी से बनी ट्राईसाइकिल के सहारे वे राशन गोदाम तक चले जाते हैं.

नारायण महतो ने बीबीसी को बताया, "जिसकी आंखें नहीं हैं, वह आंख वाले की मदद से वज़न उठा लेता है."

"जिसके हाथ नहीं हैं, वह आंखों का इस्तेमाल कर राशन का वज़न कराता है. पैर से लाचार व्यक्ति हिसाब-किताब कर लेता है."

"तो कोई और ग्राहकों के अंगूठे का मिलान और उनसे पैसे लेने का काम करता है. इस तरह हमलोग एक-दूसरे की अपंगता को ख़ारिज कर अपना काम कर लेते हैं."

Thursday, December 27, 2018

सुपर 30 के आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार पर हमला हुआ या हादसा?

फ़िल्म प्रमोशन से जुड़ी चीज़ें बिहार में आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार संभाल रहे थे. लेकिन इन सब के बीच प्रणव कुमार एक 'सड़क हादसे' का शिकार होने के बाद अब यारपुर इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं.

आनंद कुमार ने बीबीसी हिंदी को बताया, "एक साज़िश के तहत मेरे भाई को हाइवा (ट्रक) से कुचलने की कोशिश की गई. बाइक से जा रहे प्रणव को हाइवा 12-14 फीट तक घसीटते हुए ले गया. ईश्वर की कृपा थी कि उसकी जान बच गई. वरना तो वो लोग मारने की सोच कर आए थे."

पटना के जक्कनपुर थाने में आनंद कुमार ने एफ़आईआर दर्ज करवाई है.

एफ़आईआर में दर्ज प्रणव के बयान के मुताबिक़, ''टक्कर के बाद ज़ख्मी हालत में जब उन्होंने भाग रहे हाइवा की तस्वीर लेनी चाही तो अचानक चार-पांच लड़कों ने उन्हें तस्वीर लेने से रोका. जैसे ही हाइवा नजरों से ओझल हुई, वो लड़के भी अचानक गायब हो गए."

पुलिस, डॉक्टरों ने क्या कहा?
डॉक्टरों के मुताबिक़, गंभीर रूप से ज़ख्मी प्रणव का दाहिना पैर बुरी तरह फ्रैक्चर है. हालांकि वो अब खतरे से बाहर हैं.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जक्कनपुर पुलिस के मुताबिक़, ''पहली नज़र में यह सड़क हादसे जैसा प्रतीत हो रहा है. लेकिन, एफआईआर में दिए अपने बयान में प्रणव ने विद्यानंद नाम के एक व्यक्ति का ज़िक्र करते हुए यह कहा है कि जिन लड़कों ने उन्हें फोटो खींचने से रोका था, उनमें से एक को वह पहचानते हैं जिसे उन्होंने कई बार विद्यानंद के साथ देखा है.''

विद्यानंद आनंद कुमार के कुम्हरार स्थित कोचिंग क्लास के सामने ही एक होस्टल चलाते हैं.

शुरुआत में सड़क दुर्घटना जैसा लग रहा मामला अब पुलिस के लिए पेचीदा बन गया है. पुलिस अब उस शख्स की तलाश में है, जिसका जिक्र एफ़आईआर में है.

जक्कनपुर थाना प्रभारी ने बताया, ''पहले हम लोग उस आदमी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जिसके बारे में प्रणव ने कहा है. सारे पहलुओं पर जांच के बाद ही ये कहा जा सकता है कि ये रोड एक्सिडेंट नहीं था. फिलहाल यह मामला रोड एक्सिडेंट के रूप में दर्ज है.''

आनंद कुमार का क्या कहना है?
प्रणव पर ये कथित हमला ऐसे वक़्त में हुआ है, जब सुपर 30 बैच में पढ़ने वाले छात्रों की परीक्षा क़रीब है. दूसरा विकास बहल की बनाई फ़िल्म, जिसमें रितिक रोशन आनंद की भूमिका में हैं, जल्द रिलीज़ होने वाली है.

आनंद कहते हैं, "वही भाई ही तो मेरा संबल है. काम का तो छोड़ ही दीजिए, मानसिक रूप से भी आघात पहुंचा है. अभी तक लोगों को मुझसे दुश्मनी थी, मुझे टारगेट करते थे, अब भाई को निशाना बनाया जा रहा है. तीन महीने तक वह चल भी नहीं पाएगा. बच्चों के नोट्स तैयार करवाने से लेकर सारा कुछ तो वही करता है. अब पढ़ाने के सिवा और भी तमाम जिम्मेदारियां मुझे खुद उठानी होंगी."

आनंद इसे सड़क दुर्घटना मानने से साफ इंकार करते हैं.

वो कहते हैं, "सड़क दुर्घटना के समय आस-पास जो लोग मौजूद होते हैं वो ज़ख्मी की मदद करते हैं, मगर यहां भाई को तो पहले फोटो खींचने से रोक दिया और फिर जस का तस छोड़ कर भाग गए. ये सब कुछ एक साजिश के तहत हो रहा है. मैं नाम नहीं लूंगा. सब जानते हैं. पहले मेरे एक स्टाफ को फंसाया गया. वो दो महीने जेल में रहा. और अब वो यहां तक गिर गए कि हम लोगों पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं."

हमने जब प्रणव से बात की तो एक नई जानकारी मिली. वो ये कि जिस विद्यानंद का ज़िक्र एफ़आईआर में है, उसके खिलाफ पहले भी उन्होंने कई बार शिकायतें की हैं.

प्रणव ने आरोप लगाया, ''विद्यानंद पहले भी हमारे ख़िलाफ़ बोलते रहे हैं. भैया ने उससे ये सब नहीं करने का कई बार आग्रह किया था. हमने कई बार इसकी सूचना पुलिस को दी है. लेकिन मालूम नहीं पुलिस ने इसे लेकर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की"

Monday, December 17, 2018

डीएमके प्रमुख स्टालिन ने बढ़ाया प्रधानमंत्री के लिए राहुल का नाम, विपक्ष हैरान: प्रेस रिव्यू

डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक स्टालिन ने रविवार को विपक्ष के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में राहुल को समर्थन देने का एलान किया.

राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय में दिवंगत एम करुणानिधि की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल हुए थे.

उसी दौरान डीएमएक प्रमुख ने सभी विपक्षी नेताओं को हैरान करते हुए कहा, "मैं तमिलनाडु की ओर से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव देता हूं."

अगले साल यानी 2019 में ही आम चुनाव होने हैं. और पांच दिन पहले ही कांग्रेस ने तीन बड़े राज्यों के विधान सभा चुनावों में जीत दर्ज की है. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कद विपक्ष के नेताओं में बढ़ गया है.

रायबरेली में मोदी का हमला
एनडीए के रक्षा समझौतों में क्वात्रोकी मामा या मिशेल अंकल नहीं थे, इसलिए कांग्रेस "झल्लाई" हुई है और "झूठ" बोल रही है.

ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली में कही. रफाल सौदे में सुप्रीम कोर्ट की ओर से न्यायिक हस्तक्षेप की मांग को खारिज करने के बाद प्रधानमंत्री ने किसी सार्वजनिक मंच पर पहली बार कुछ बोला है.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक तीन राज्यों में हार के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे नरेंद्र मोदी ने सवाल उठाया कि कारगिल युद्ध के बाद सेना की मांग के बावजूद कांग्रेस ने वायु सेना को मज़बूत क्यों नहीं किया.

मध्य प्रदेश में ईवीएम पर शक, होगी जांच
मध्य प्रदेश के निर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आने बावजूद कांग्रेस का विंध्य क्षेत्र में ईवीएम की विश्वसनीयता पर शक बरकरार है और इस इलाके में हुए वोटिंग पैटर्न की वह विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच कराएगी.

ये खबर जनसत्ता समेत कई अखबारों में है. खबर है कि कमलनाथ सोमवार यानी आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

प्रदेश में 11 दिसंबर को मतगणना हुई थी. कांग्रेस का इस बार विंध्य इलाके में सबसे खराब प्रदर्शन रहा.

कांग्रेस को वहां 30 में से सिर्फ 6 सीटें हासिल हुईं, जबकि बीजेपी के खाते में 24 सीटें गईं.

मंदिर एनडीए का नहीं बल्कि एक पार्टी का एजेंडा है'
एनडीए में बीजेपी के सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान के बेटे और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि राम मंदिर एक पार्टी का एजेंडा हो सकता है, ना कि पूरे एनडीए और केंद्र सरकार का.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनाव में बीजेपी विकास के एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेगी.

एलजेपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बीजेपी को किसी को भी राम मंदिर और बजरंगबली की जाति जैसे मुद्दों को उठाकर जनता में भ्रम पैदा करने का मौका नहीं देना चाहिए.

पासवान ने कहा, "हमने 10 दिसंबर को हुई एनडीए की मीटिंग में साफ कहा था कि हमें विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना है.

सबरीमला:ट्रांसजेंडरों के समूह को पुलिस ने लौटाया

सबरीमला मंदिर में पूजा के लिए जा रहे ट्रांसजेंडरों के एक समूह को पुलिस ने मंदिर से 60 किलोमीटर दूर इरूमेली में ही रोककर वापस भेज दिया.

ट्रांसजेंडरों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनको प्रताड़ित किया और कहा कि उनके दर्शन पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन इस मुद्दे पर कानूनी स्पष्टता की ज़रूरत है.

हिंदुस्तान अखबार की खबर के मुताबिक दर्शनों के लिए पारंपरिक परिधान काली साड़ी पहनकर चार ट्रांसजेंडर मंदिर जा रहे थे.

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अयप्पा मंदिर जाने के लिए उन्हें पुरुषों जैसी पोशाक पहनने को कहा और सुरक्षा देने से भी इनकार कर दिया

Thursday, December 13, 2018

राफेल पर सुप्रीम क्लीन चिट, क्या अब भी राहुल कहेंगे 'चौकीदार चोर है'?

राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है और मोदी सरकार को राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि राफेल सौदे में कोई संदेह नहीं है. राफेल की गुणवत्ता में पर कोई सवाल नहीं है. हमने सौदे की पूरी प्रक्रिया पढ़ी है. विमान की कीमत देखना हमारा काम नहीं है.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं. इतना ही नहीं, राहुल गांधी लगातार चुनावी अभियान में कहा करते थे कि देश का 'चौकीदार चोर' है. इस नारे के जरिए राहुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़े कर रहे थे.

राहुल गांधी सीधे-सीधे पीएम मोदी को राफेल डील मामले में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे थे. इतना ही नहीं इस डील के जरिए अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप खुले आम लगा रहे थे.

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने शुक्रवार को राफेल मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि राफेल सौदे में कोई संदेह नहीं है. राफेल की गुणवत्ता में पर कोई सवाल नहीं है. हमने सौदे की पूरी प्रक्रिया पढ़ी है.

कोर्ट ने केंद्र सरकार ने फ्रांस के साथ हुए 36 लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे का बचाव किया है और इनकी कीमत से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की मांग का विरोध किया और कहा कि विमान हमारे देश की जरुरत है.

बताते चलें कि कॉफी विद करण में दीपिका ने RK टैटू पर बयान भी दिया था. उन्होंने कहा था, ''मैंने कभी टैटू हटवाने की नहीं सोची, कभी ऐसा प्लान नहीं किया.'' गौरतलब है कि ब्रेकअप के बाद भी दीपिका-रणबीर अच्छे दोस्त हैं. रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं. तब उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह आए.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस बहुमत से 2 सीट दूर रही लेकिन सपा-बसपा और निर्दलीयों के समर्थन ने कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया. लेकिन मुख्यमंत्री के चुनाव में हो रही देरी ने कांग्रेस को ऐसे दोराहे पर खड़ा कर दिया जहां पर पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी. लेकिन गुरुवार रात को सीएम के नाम के ऐलान के साथ तमाम अटकलों पर विराम लग गया. आखिर गांधी परिवार ने कमलनाथ को ही क्यों चुना. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कमलनाथ एक ऐसे नेता हैं जो इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक सबके प्रिय रहे हैं.

संजय गांधी के खास मित्र रहे कमलनाथ ने राहुल का भी विश्वला जीत लिया. अगर ऐसा नहीं होता तो अध्यक्ष चुने जाने के सिर्फ 7 महीने बाद ही उन्होंने कमलनाथ को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर न बेजा होता. ऐसा माना जाता है कि राहुल को यह बात समझ में आ गई थी कि मध्य प्रदेश में शिवराज को हराने का कमाल कमलनाथ ही कर सकते हैं.

Monday, December 10, 2018

उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफ़े से बिहार की राजनीति में क्या बदलेगा?

मोदी सरकार में उनकी हैसियत भले राज्य मंत्री की रही हो, लेकिन एक हक़ीक़त ये भी है कि पिछले कुछ सालों में बिहार की जातिगत राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा एक ताक़त के तौर पर उभर कर सामने आए हैं.

इसका अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ महीनों में एनडीए के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की लगातार आलोचना के बाद भी नरेंद्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी ने उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाया था.

ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आख़िर उपेंद्र कुशवाहा की राजनीति है क्या और बिहार में उनकी राजनीतिक हैसियत कितनी है? इन दो सवालों के जवाब के बाद इस बात को आंका जा सकता है कि बिहार में यूपीए का दामन थामने के बाद कुशवाहा बिहार की राजनीति को कितना बदल पाएंगे?

इन सवालों की पड़ताल शुरू करने से पहले थोड़ी बात उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के आपसी रिश्तों की.

थोड़ा पीछे चलते हैं, साल 2003 में, नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया था. यानी बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री के बाद सबसे ताक़तवर कुर्सी कुशवाहा के पास रही.

नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों को लेकर उपेंद्र कुशवाहा कई बार दोहरा चुके हैं कि वे उन्हें अपना बड़ा भाई मानते रहे हैं. लेकिन 2003 के बाद जब 2005 में नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा से उनका बंगला खाली कराने के लिए उनकी ग़ैरमौजूदगी में उनके घर का सामान तक बाहर फिंकवा दिया.

कुशवाहा आज तक उस बात को नहीं भूल पाए हैं कि जिस शख़्स को बिहार का मुख्यमंत्री बनवाने के लिए वे दिन रात एक करके बिहार के इलाकों में घूम रहे थे, उसने सत्ता आते ही घर में मौजूद उनकी अकेली मां की परवाह नहीं करते हुए घर का सारा सामान सड़कों पर फिंकवा दिया था.

कुशवाहा समता पार्टी से बाहर निकले, राष्ट्रीय समता पार्टी बनाई और अपनी राजनीतिक जमीं बनानी शुरू कर दी, 2009 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए थे और इन उम्मीदवारों ने 25 हज़ार से लेकर 40 हज़ार तक वोट हासिल किए.

नीतीश के लिए मुश्किलें
नीतीश कुमार को अंदाज़ा हो गया था कि कुशवाहा उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं लिहाजा कुशवाहा की एक सार्वजनिक सभा में पहुंचकर उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को गले लगाकर सब शिकायतें दूर करने का भरोसा दिया और कुशवाहा को राज्य सभा में भेज दिया.

कुशवाहा राज्य सभा में आ तो गए लेकिन एक राजनीतिक ताकत के तौर पर उभरने का सपना वे भूल नहीं पाए और 2013 में एक दिन राज्यसभा से इस्तीफ़ा देकर वे फिर से सड़क पर आ गए. अपनी नई पार्टी बनाई राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के नाम से.

2014 में अपनी ज़ोर-आजमाइश से नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिलकर एनडीए में शामिल हुए और तीन सीटें हासिल कर केंद्र में मंत्री बन गए. तब नीतीश कुमार अकेले थे और लोकसभा चुनाव में उन्हें अपनी ताक़त का अंदाज़ा भी हो गया था. करारी हार से तिलमिलाए नीतीश ने पुरानी दुश्मनी भुला कर लालू प्रसाद यादव से हाथ मिला लिया.

Wednesday, November 21, 2018

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए PDP, NC और कांग्रेस आएंगे साथ?

पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी यानी पीडीपी के संस्थापक और सांसद मुज़फ़्फ़र हुसैन बेग की चेतावनी के एक दिन बाद पीडीपी, नेशनल कांफ़्रेंस और कांग्रेस ने पुष्टी कर दी है कि वो तीनों मिलकर जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं.

दरअसल पीडीपी के नाराज़ नेता बेग ने मंगलवार को चेताया था कि अगर ये तीनों दल गठबंधन सरकार बनाते हैं तो जम्मू-कश्मीर के तीन टुकड़े हो जाएंगे.

नेशनल कांफ़्रेंस ने बेग के इस बयान की निंदा की और कहा कि कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ़्रेंस ने जम्मू-कश्मीर पर शासन किया है और तीनों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

'बेग का बयान तर्कविहीन'

नेशनल कांफ़्रेंस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने पत्रकारों से कहा, "मुझे बेग का बयान हास्यास्पद और तर्कविहीन लगा. हमारी पार्टी पूरे जम्मू-कश्मीर का नेतृत्व करती है. कांग्रेस और दूसरी पार्टियां भी करती हैं. बेग सांप्रदायिक राजनीति का खेल खेल रहे हैं और जम्मू-कश्मीर के तीन टुकड़े होने का डर दिखा रहे हैं."

वानी ने कहा कि वो इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि 'समान सोच वाली पार्टियां' जम्मू-कश्मीर को इस मुश्किल दौर से निकालने के लिए बातचीत कर रही हैं, 'हालांकि बातचीत का अबतक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है.'

तीनों पार्टियों के गठबंधन सरकार बनाने की अटकलों के बीच वानी ने कहा, "हम कहते रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत बहाल करनी चाहिए. हम ये भी कहते रहे हैं कि सरकार को अलगाववादियों से बातचीत करनी चाहिए. अगर मुख्यधारा की तीन क्षेत्रीय पार्टियां आपस में बातचीत कर रही हैं, तो इसमें नुकसान क्या है."

इस साल जून में पीडीपी और बीजेपी के गठबंधन से चल रही सरकारी गिर गई थी. उसके बाद से असेंबली को कोई दूसरी सरकार बनने की उम्मीद में भंग नहीं किया गया था. तबसे सरकार बनाने की लिए चर्चाओं का दौर जारी है.

सरकार के गठन के लिए एक विकल्प सज्जाद गनी लोन के नेतृत्व में, पीडीपी-बीजेपी के विद्रोही विधायकों के समर्थन से तीसरा मोर्चा बनाने को दिया जा रहा है.

सज्जाद लोन की पार्टी पीपल्स कांफ्रेंस राज्य के विद्रोही विधायकों से समर्थन की उम्मीद कर रही है.

लेकिन एक संभावना पीडीपी-एनसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की भी है.

पीडीपी के पास 28 और कांग्रेस के पास 12 विधायक हैं. पीपल्स कांन्फ़्रेंस के पास दो और बीजेपी के 25 एमएलए हैं. सज्जाद लोन को बहुमत का 44 का आकड़ा पार करने के लिए एनसी, पीडीपी और कांग्रेस से विद्रोही विधायकों की मदद की ज़रूरत पड़ेगी.

Tuesday, November 6, 2018

चीन के शहर में कुत्तों के टहलाने पर रोक, पार्कों

चीन में एक शहर में सरकार ने कुत्तों को बाहर टहलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

दक्षिण पश्चिम चीन में एक शहर में प्रशासन ने दिन में कुत्तों को बाहर टहलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला युन्नान प्रांत के वेनशान शहर के प्रशासन ने 29 अक्टूबर को एक अध्यादेश जारी करके लिया। इस अध्यादेश को देश में सबसे कठोर कहा जा रहा है। 

ध्यादेश में कहा गया है कि कुत्तों को सुबह सात बजे से पहले और रात 10 बजे के बाद ही बाहर टहलाया जा सकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि कुत्तों की चेन एक मीटर (तीन फीट) से अधिक नहीं हो सकती है और उन्हें केवल वयस्क लोग ही टहला सकते हैं। बता दें कि चीन में कुत्ते पालने पर पहले भी कुछ कड़े नियम लागू हैं।

क्या है वजह
दरअसल, कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक माओ त्से तुंग के कार्यकाल में पालतू जानवरों को पालने की प्रवृत्ति को बुर्जुआ (पूंजीपति) शौक के तौर पर माना जाता था। हाल के कुछ दशकों में संपन्नता के बढ़ने के साथ चीनी परिवारों में कुत्ते पालने का शौक बढ़ रहा है। कई शहर अब भी उन नियमों का पालन करते हैं कि किस इलाके में किस आकार के कुत्तों को पालना है। राजधानी पेईचिंग में भी शहर के केन्द्र से बड़े आकार वाले कुत्तों पर प्रतिबंध है। 

ढाका, छह नवम्बर (भाषा) बांग्लादेश पुलिस ने मंगलवार को एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमायतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के मुखिया को मार गिराया। जेएमबी पर विदेशियों, ब्लागरों, अधिकार कार्यकर्ताओं और 2016 में ढाका कैफे पर हुए हमले का आरोप लगाया जाता है। ढाका कैफे हमले में एक भारतीय लड़की सहित 20 व्यक्ति मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि जेएमबी का प्रमुख खुर्शीद आलम उर्फ शमीम उत्तरी नगर शीबगंज में एक मुठभेड़ में मारा गया। बोगरा सदर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सनातन चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस ने इस गुप्त सूचना पर तीपुकुर क्षेत्र में छापेमारी की कि वहां आतंकवादियों का

ढाका, छह नवम्बर (भाषा) बांग्लादेश पुलिस ने मंगलवार को एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमायतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के मुखिया को मार गिराया। जेएमबी पर विदेशियों, ब्लागरों, अधिकार कार्यकर्ताओं और 2016 में ढाका कैफे पर हुए हमले का आरोप लगाया जाता है। ढाका कैफे हमले में एक भारतीय लड़की सहित 20 व्यक्ति मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि जेएमबी का प्रमुख खुर्शीद आलम उर्फ शमीम उत्तरी नगर शीबगंज में एक मुठभेड़ में मारा गया। बोगरा सदर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस

एकत्रित हुआ है। ढाका ट्रिब्यून ने चक्रवर्ती के हवाले से कहा कि पुलिस को देखकर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि अधिकतर आतंकवादी मौके से फरार हो गए लेकिन खुर्शीद गोलियों से छलनी मिला। चक्रवर्ती ने कहा कि उसे शाहिद जियाउर रहमान मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चक्रवर्ती ने कहा कि अस्पताल जाते समय खुर्शीद

छोटे भालू का कमाल संघर्ष, कायल हुए लोग, मां तक पहुंचने के लिए लगाई जी-जान

एक छोटे भालू का संघर्ष दिखाया गया है जो अपनी मां तक पहुंचने के लिए पूरी जान लगा देता है। दूसरी तरफ उसकी मां अपने बेटे को बार-बार विफल होता देखकर भी हिम्मत नहीं हारती और वहीं खड़ी होकर उसका इंतजार करती रहती है।

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक विडियो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटे भालू का संघर्ष दिखाया गया है जो अपनी मां तक पहुंचने के लिए पूरी जान लगा देता है। दूसरी तरफ उसकी मां अपने बेटे को बार-बार विफल होता देखकर भी हिम्मत नहीं हारती और वहीं खड़ी होकर उसका इंतजार करती रहती है। यह विडियो रूस के पर्वतों का बताया जा रहा है।

विडियो में दिख रहा है कि शुरुआत में बच्चा बर्फ में अपनी मां के पीछे-पीछे चल रहा होता है। अपने नन्हे कदमों से आगे बढ़ रहा छोटा भालू कुछ देर में ही पीछे छूट जाता है। फिर आगे बर्फ ज्यादा होने की वजह से दोनों नीचे भी फिसल जाते हैं। तब मां तो संभलकर ऊपर चली जाती है, लेकिन बच्चा पीछे छूट जाता है। 

फिर शुरू होती है बच्चे की मां तक पहुंचने की जंग। एक तरफ मां अपने बच्चे का उसतक पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। वहीं दूसरी तरफ बच्चा ऊपर आने की हरसंभव कोशिश कर रहा था। मां चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही थी और बच्चा कोशिशों के बाद भी बार-बार फिसलकर नीचे चला जाता था। लेकिन आखिर में मां-बेटे का प्यार जीत जाता है और बच्चा ऊपर अपनी मां के पास तक पहुंच जाता है। 

सांकेतिक चित्र
तुर्की पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय गतिविधियों की जांच के तहत 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एनादालु के हवाले से बताया कि पुलिस की टीमों ने देश के 11 प्रांतों के समूह के खिलाफ अभियान शुरू किया था। यह अभियान दियारबाकिर प्रांत के अभियोजक कार्यालय द्वारा गिरफ्तारी वॉरंट जारी किए जाने के बाद शुरू हुआ।

इन संदिग्धों को सीरिया, लेबनान, इराक, इंडोनेशिया और लीबिया में कथित तौर पर धन राशि हस्तांतरित करने के मामले में सोमवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने करीब 13 लाख तुर्की लीरा (240,000 डॉलर) के साथ-साथ डॉलर, यूरो और सीरियाई मुद्रा भी जब्त की है। तुर्की में 2015 से कई हमले हुए हैं, जिनमें 300 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है और सैकड़ों घायल हुए। इन हमलों के लिए आईएस जिम्मेदार रहा।

 मातेओ साल्विनी और उनकी गर्लफ्रेंड एलिजा इजोआर्दी का खूबसूरत रिश्ता आखिरकार टूट गया। हालांकि, टीवी ऐंकर एलिजा ने इस रिश्ते के टूटने पर कोई औपचारिक ऐलान या प्रेस ब्रीफिंग की जगह इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट कर दुनिया को रिश्ता खत्म होने की बात बताई। एलिजा ने साल्विनो के साथ बिताए खूबसूरत पलों की याद में बेड पर अंतरंग पलों के दौरान खींची सेल्फी पोस्ट किया। हालांकि, उनके इस तरह से ब्रेकअप के ऐलान को खुद इटली में कुछ लोगों ने गरिमामय तरीका नहीं माना। 

जिस वक्त 35 साल की एलिजा ने देश के डेप्युटी पीएम से ब्रेकअप की घोषणा की, उस वक्त साल्विनी घाना के लिए एक फ्लाइट ले रहे थे। ऐंटी इमिग्रेंट लीग पार्टी के नेता साल्विनी की पहचान प्रवासियों के प्रति सख्त रवैये के लिए है। वह देश के आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं। साल्विनी और एलिजा 3 साल से रिश्ते में थे और दोनों की तस्वीरें यूरोपीय मीडिया में काफी लोकप्रिय थीं। 

Friday, November 2, 2018

अगर डील की जांच हुई तो मोदी जी बच नहीं पाएंगे, इस बात की गारंटी है: राहुल

राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल डील को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि एक लॉस मेकिंग कंपनी (अनिल अंबानी की रिलायंस) में 284 करोड़ रुपए ट्रांसफर क्यों किए गए? दैसो ने अनिल अंबानी के पास जमीन होने का हवाला देकर कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देने की बात कही थी, लेकिन कुछ वजह से यह समझ नहीं आया कि दैसो ने पहले ही रिलायंस को पैसे क्यों दिए? अगर डील की जांच हुई तो नरेंद्र मोदी बच नहीं पाएंगे।

राहुल ने कहा, "राफेल ओपन शट केस है और इसमें दो लोगों की पार्टनरशिप है- अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी। आप बताइए कि लॉस मेकिंग कंपनी (8 लाख की कंपनी) में 284 करोड़ किसने डाले? क्या लॉजिक था? क्यों इनवेस्टमेंट किया गया? वही पैसा अंबानी ने जमीन खरीदने के लिए इस्तेमाल किया। फिर दैसो के सीईओ ने यह क्यों कहा कि रिलायंस के पास जमीन है? सीबीआई चीफ को हटाया गया क्योंकि वो राफेल मामले को देख रहे थे।''

सरकार ने सौदे के लिए पैसे दिए

राहुल ने कहा, "सरकार कहती है प्राइसिंग गुप्त रखी गई। दैसो की एनुअल रिपोर्ट में प्राइसिंग दी गई है। उसमें दिखाया गया है कि भारत सरकार ने सौदे के लिए कितने पैसे दिए। मुझसे मैक्रों साहब (फ्रांस के राष्ट्रपति) मिले और मैंने उनसे इस बारे में सवाल किया। उन्होंने मुझे बताया कि सीक्रेट पैक्ट में प्राइस है ही नहीं। यानी प्राइस छिपाना समझौते का हिस्सा है ही नहीं।

डील के पीछे केवल नरेंद्र मोदी

राहुल के मुताबिक- "पर्रिकर का कहना था कि उनका इससे (राफेल डील) से कुछ लेना देना नहीं था। यानी वह कह रहे थे कि जिसका लेना-देना हो उससे पूछो यानी मिस्टर नरेंद्र मोदी। तो साफ है कि कौन डील के पीछे कौन था? वो नरेंद्र मोदी ही थे। पर्रिकर जी इस डील से खुद को बाहर करना चाहते थे। वो देश को बताना चाहते थे कि डील का फैसला मैंने नहीं मोदीजी ने लिया है। हम बताना चाहते हैं कि 284 करोड़ की पहली किश्त थी वो अंबानी जी के अकाउंट में गई।"

जांच से डरते हैं मोदी

राहुल ने कहा, "विपक्ष जेपीसी के होने से खुश है। मैंने अरुण जेटली से बात की, तब जेपीसी का कोई रिस्पॉन्स नहीं आया था। सीबीआई चीफ को हटाया गया है। इसलिए क्योंकि उनके पास डील की जानकारी थी और वे इंक्वायरी शुरू करना चाहते थे। मोदीजी इंक्वायरी से डरते हैं इसलिए सीबीआई चीफ को हटा दिया। मुझे नहीं लगता कि मोदी जेपीसी करवाएंगे। देखिए अगर पीएम डील में शामिल नहीं थे तो उन्हें इंक्वायरी कराने पर राजी होना था। उन्हें फिलहाल नींद नहीं आ रही, वे टेंशन में हैं।"

मोदी ने अंबानी को 30 हजार करोड़ दिए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा, "राफेल में भ्रष्टाचार हुआ है। पहली किश्त भ्रष्टाचार की दिख गई। दैसो के चीफ ने कहा कि हमने रिलायंस को कॉन्ट्रैक्ट इसलिए दिया क्योंकि रिलायंस के पास जमीन थी, जबकि बाद में सामने आता है कि दैसो ने खुद ही अंबानी के लिए जमीन खरीदी थी। अगर इंक्वायरी शुरू होती है तो मोदीजी बच नहीं पाएंगे। इसकी गारंटी है। पहली वजह है भ्रष्टाचार और दूसरा कि यह साफ है डील में फैसले किसने लिए। वह नरेंद्र मोदी थे जिन्होंने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ दिए।"